अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ के विदेश मंत्रालय के पड़ोसी देशों के संगठन के प्रमुख ने कहा है कि ईरान ने गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के शिखर सम्मेलन को आयोजित करके बड़ी सफलता हासिल की है।"वलीद सत्तार" ने गुट निरपेक्ष आंदोलन के विशेषज्ञों की बैठक में कहा कि हमें बहुत खुशी हुई कि ईरान ने इस आंदोलन के अधिकांश सदस्यों की उपस्थिति में पूरी शक्ति और ताक़त से तेहरान शिखर सम्मेलन को आयोजित किया।उन्होंने तेहरान बैठक में एक सौ से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी की ओर इशारा करते हुए कहा कि शुरू से ही गुट निरपेक्ष आंदोलन के सम्मेलन ने मानवाधिकार समझौते का पालन करते हुए विभिन्न देशों में आज़ादी और मानवाधिकार की स्थिरता के बहुत अधिक प्रयास किए हैं।इस इराकी महत्वपूर्ण व्यक्ति ने कहा है कि तेहरान सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए बहुत प्रभावी साबित होगा।उन्होंने बात को जारी रखते हुए कहा कि उन महत्वपूर्ण मुद्दों में से जिन पर बैठक में चर्चा की जाएगी फ़िलिस्तीन की समस्या और सदस्य देशों के बीच आर्थिक और अन्य मामलों शीर्ष पर रहेंगे।समाप्त.....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-55
गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन का आयोजन ईरान की बड़ी जीत
26 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 340139
इराक़ के विदेश मंत्रालय के पड़ोसी देशों के संगठन के प्रमुख ने कहा है कि ईरान ने गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के शिखर सम्मेलन को आयोजित करके बड़ी सफलता हासिल की है...........