अहलेबैत समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार गुट निरपेक्ष आंदोलन के विशेषज्ञों की बैठक का दूसरा सत्र आज ईरान के रेडियो टी वी संस्थान की खूबसूरत इमारत में आयोजित हुई. इस भवन के सामने परमाणु वैज्ञानिकों के उन तीन वाहनों को भी प्रदर्शित करने के लिए रखा गया था जिनको आतंकवादियों ने अपनी आतंकवादी कार्रवाई का निशाना बनाया था इन तीन वाहनों में ईरान के तीन वैज्ञानिक मजीद शहेरयारी, मुस्तफ़ा अहमदी रौशन और अली मोहम्मदी शहीद हुए थे।यह वाहन एक खुली जगह पर पार्क किए गए थे और प्रतिभागियों के विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे हैं। इन वाहनों के साथ शहीदों की शैक्षिक योग्यता और आतंकवादी घटनाओं के बारे में अरबी और अंग्रेजी में विवरण भी दर्ज है।गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के विशेषज्ञ विशेषकर मुसलमान विशेषज्ञों ने वाहनों के पास आकर ईरानी वैज्ञानिकों की शहादत की घटनाओं को ध्यान से पढ़ा और दर्शकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।गुट निरपेक्ष आंदोलन के विशेषज्ञों की बैठक के अवसर के ईरान में महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों, बयान की स्वतंत्रता और आप्रवासियों के लिए ईरान द्वारा किए गए उपायों के बारे में पिक्चर प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।समाप्त.....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-52
ईरान में आतंकवादियों के हाथों परमाणु वैज्ञानिकों के नष्ट किए वाहनों की प्रदर्शनी
26 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 340124
गुट निरपेक्ष आंदोलन के विशेषज्ञों की बैठक का दूसरा सत्र आज ईरान के रेडियो टी वी संस्थान की खूबसूरत इमारत में आयोजित हुई. इस भवन के सामने परमाणु वैज्ञानिकों के उन तीन वाहनों को भी प्रदर्शित करने के लिए रखा गया .......