अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी दैनिक ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन की ओर इशारा करते हुए लिखा है कि तेहरान में गुट निरपेक्ष देशों का शिखर सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की प्रदर्शनी है। एसोशीटड प्रेस ने लिखा है कि ईरान ने गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य राष्ट्रों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का ऐसे हाल में उद्घाटन किया कि उसे पश्चिम की ओर से प्रतिबंधों का सामना है।एसोशीटड प्रेस के अनुसार ईरान का संकल्प है कि एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले इस अंतर-राष्ट्रीय स्तर की बैठक को (जिसमें दो दिवसीय शिखर सम्मेलन भी शामिल है) अपने अंतरराष्ट्रीय संपर्कों के प्रदर्शन के रूप में प्रस्तुत करे। और इस प्रकार पश्चिम और उसके सहयोगियों के प्रतिबंधों का सामना करे।एसोशीटड प्रेस ने लिखा: तेहरान बैठक में शामिल हस्तियों में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह महत्वपूर्ण हस्तियां हैं और भारत, पश्चिम प्रतिबंधों के बावजूद ईरान से तेल के प्रमुख ग्राहकों में से है।एसोशीटड प्रेस ने लिखा है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन 120 देशों का संगठन है और ईरान सहित सभी सदस्य देश इस संगठन को दूसरे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के विकल्प के रूप में देखना चाहते हैं।एसोशीटड प्रेस के अनुसार ईरान इस बैठक से सीरिया के संकट के लिए भी लाभ उठाना चाहता है और बैठक से लाभ उठाते हुए सीरिया के संकट के व्यापक समाधान के लिए व्यापक योजना पेश करने का इरादा रखता है।एसोशीटड प्रेस ने उद्घाटन बैठक में ईरान के विदेश मंत्री, डॉ. अली अकबर सालेही के भाषण की ओर इशारा करते हुए लिखा है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन अगले तेरह वर्षों तक दुनिया के परमाणु हथियारों के भंडारों को समाप्त करने के लिए की योजना पेश करने का इरादा रखता है।एसोशीटड प्रेस ने अली अकबर सालेही के हवाले से लिखा है हमारी राय यह है कि परमाणु हथियार नष्ट करने की सीमा वर्ष 2025 है और यह योजना गुट निरपेक्ष आंदोलन द्वारा प्रस्तुत की गई है।एसोशीटड प्रेस के अनुसार सालेही ने एनपीटी समझौते पर हस्ताक्षर न करने के कारण इस्राईल की कड़ी आलोचना की।समाप्त....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-51
एसोशीटड प्रेस: तेहरान सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय संबंधों की प्रदर्शनी
26 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 340107
अमेरिकी दैनिक ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन की ओर इशारा करते हुए लिखा है कि तेहरान में गुट निरपेक्ष देशों का शिखर सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की प्रदर्शनी है.........