25 अगस्त 2012 - 19:30

स्वीडन की समाचार एजेंसी टी टी ने "ईरान में ऐतिहासिक सम्मेलन" के शीर्षक का एक लेख लिखा है। यह लेख स्वीडन के प्रसिद्ध अखबार में प्रकाशित हुआ है.........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी - अबना - की रिपोर्ट के अनुसार स्वीडन की समाचार एजेंसी टी टी ने "ईरान में ऐतिहासिक सम्मेलन" के शीर्षक का एक लेख लिखा है। यह लेख स्वीडन के प्रसिद्ध अखबार में प्रकाशित हुआ है. इस लेख में आया है कि ईरान अपने आप को विश्व राजनीति में ला रहा है और इस संबंध में तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है।स्वीडन के समाचार एजेंसी ने लिखा है कि अमेरिका और इस्राईल के विरोध के बावजूद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव तेहरान में आयोजित गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे दूसरी ओर अमेरिका और यूरोप से ईरान को राजनीतिक रूप से अकेला करने के प्रयासों के बावजूद तीस से अधिक देशों के प्रमुख तेहरान सम्मेलन में भाग लेंगे।इस रिपोर्ट में आया है कि तेहरान सम्मेलन में भाग लेने वालों में क्यूबा, उत्तर कोरिया और इसी तरह मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी भी शामिल हैं तेहरान और काहिरा के बीच 1979 में राजनयिक संबंध टूटने के बाद पहली बार तेहरान का दौरा कर रहे हैं।स्वीडन की समाचार एजेंसी ने अंत में लिखा है कि इस्राईल और अमेरिका ने बान की मून को सम्मेलन में भाग लेने से रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन बान की मून के प्रवक्ता ने घोषणा की है कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव तेहरान सम्मेलन में भाग लेंगे।समाप्त.....166