25 अगस्त 2012 - 19:30

तेहरान में आज ईरानी विदेश मंत्री के भाषण से गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के सोलहवीं बैठक का आरम्भ हुआ.......

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी - अबना - की रिपोर्ट के अनुसार तेहरान में आज ईरानी विदेश मंत्री के भाषण से गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के सोलहवीं बैठक का आरम्भ हुआ।सम्मेलन में मिस्र के विदेश मंत्री मोहम्मद कमाल उमरो गुट निरपेक्ष आंदोलन पर मिस्र की अध्यक्षता के बारे में रिपोर्ट पेश करेंगे।गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों का शिखर सम्मेलन 30 और 31 अगस्त को तेहरान में आयोजित होगा जिसमें मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी उद्घाटन समारोह के बाद बैठक करेंगे और मिस्र के गुट आंदोलन पर तीन वर्षीय अध्यक्षता और कारकर्दगी के बारे में रिपोर्ट पेश करेंगे और उसके बाद मिस्र के राष्ट्रपति मुरसी गुट निरपेक्ष आंदोलन की अध्यक्षता ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के हवाले करेंगे।समाप्त.....166