अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी - अबना - की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन की बैठक को ईरान और क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास के लिए निर्णायक बताया है।रामीन मेहमान परस्त ने शनिवार की रात ईरान के चैनल टू से बातचीत करते हुए कहा कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन की बैठक ईरान, क्षेत्र और दुनिया के राजनीतिक इतिहास का महत्वपूर्ण मोड़ है उन्होंने कहा कि दुनिया में इस समय लागू शासन प्रणाली निष्क्रिय होकर रह गई है इसलिए गुट निरपेक्ष आंदोलन के देशों के पास यह टॉप मौका है कि वैश्विक प्रबंधन को आपसी सुझाव और विचारधारा के माध्यम से परिवर्तित करने की कोशिश करें।रामीन मेहमान परस्त ने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सभी देशों की एकता और गठबंधन दुनिया के साम्राज्य प्रणाली पर जीत की मौलिक शर्त है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि आंदोलन को अधिक से अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए सदस्य देशों का एक दूसरे के करीब आना बहुत जरूरी है और इस लिहाज से अध्यक्षता के तीन साल में ईरान के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दायित्व बहुत महत्वपूर्ण होंगे।रामीन मेहमान परस्त ने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ ईरान में इस्लामी क्रांति की सफलता और ईरानी राष्ट्र की ओर से न्याय पसंद अभियान, अत्याचार और भेदभाव से लड़ने और ला शरकिय व ला ग़रबियह (न पश्चिम न पूर्व) के नारे से गुट निरपेक्ष आंदोलन में नई जान पड़ गई और यही नहीं बल्कि इस्लामी जागरूकता की लहर भी इस्लामी क्रांति से प्रभावित रही है।रामीन मेहमान परस्त ने कहा कि दुनिया को नई व्यवस्था की जरूरत है और अब वह समय बीत चुका है जब बड़ी ताक़तें कहती थीं कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय हैं क्योंकि तेंतीस साल में ईरान ने साबित कर दिया कि राष्ट्रों के प्रतिरोध से सभी फ़ितनों, षड़यंत्रों और अत्याचारों को ख़त्म किया जा सकता है।समाप्त...166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-42
गुट निरपेक्ष आंदोलन ईरान और क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास के लिए निर्णायकः रामीन मेहमान परस्त
25 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 339825
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन की बैठक को ईरान और क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास के लिए निर्णायक बताया है.........