अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी - अबना - की रिपोर्ट के अनुसार भारत के एक अधिकारी ने कहा: "भारत ईरान और अफगानिस्तान के साथ, स्वतंत्र पानी तक अफगानिस्तान की पहुँच के मामले में संपर्क का स्तर ऊंचा करने और क्षेत्र के देशों से बेहतर आपसी सम्बंधों के लिए ईरान के राजनयिक प्रयासों के बारे में बातचीत करेगा।"भारत के विदेश मंत्री के सचिव रंजन मथाई ने कहा: "उपरोक्त तीन देशों के वरिष्ठ अधिकारी रविवार को तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों की बैठक के अवसर पर ज़मीनी और रेलवे से संबंधित बातचीत करेंगे और ईरान के पश्चिमी हिस्से में निर्माण के साथ साथ अफगानिस्तान के साथ अपने संपर्क को बढ़ावा देंगे।"उन्होंने कहा: "यह समझौता भारत को पाकिस्तान के हस्तक्षेप के बिना अफगानिस्तान तक पहुँचने योग्य बना देंगे."उन्होंने स्पष्ट किया: "मनमोहन सिंह तेहरान की बैठक में शामिल होंगे और ईरानी अधिकारियों से बातचीत के अलावा" सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई से भी मुलाकात करेंगे"।इस रिपोर्ट के आधार पर ईरान और भारत के बीच उनके करीबी सम्पर्क को अमेरिका की संभावित प्रतिक्रिया का सामना भी करना पड़ेगा जो ईरान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अकेला करना चाहता है।गुट निरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन 26 से 31 अगस्त तक तेहरान की मेजबानी में आयोजित होगा।प्राप्त सूचना के आधार पर गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को तेहरान पहुंचेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद एवं इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर अयतुल्लाह हिल उज़मा सैय्यद अली ख़ामेनई के बीच होने वाली मुलाकात पर पूरे विश्व की निगाहें टिकी हैं। भारतीय विदेश सचिव रंजन मथाई ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए इस बात की भी पुष्टि की कि प्रधानमंत्री मनमोहन तेहरान में 28 से 31 अगस्त तक होने वाले गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी से भी भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के समय सिंह का पाकिस्तान के अलावा बंगलादेश, नेपाल और अफगानिस्तान के नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बैठक का कार्यक्रम है।समाप्त....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-37
मनमोहन सिंह सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई से भी मुलाकात करेंगे
25 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 339661
मनमोहन सिंह तेहरान की बैठक में शामिल होंगे और ईरानी अधिकारियों से बातचीत के अलावा" सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई से भी मुलाकात करेंगे.........