अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार मजमए तशख़ीसे मस्तहेते निज़ाम (Expediency Discernment Council) के प्रमुख आयतुल्लाह अकबर हाशमी रफसंजानी ने मजमए तशख़ीसे मस्तहेते निज़ाम की बैठक में सदस्यों को संबोधित करते गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के लिए ईरान की पूरी तैयारी की तरफ़ इशारा किया और कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान पूरी तरह से स्वतंत्र है और विश्व शक्तियों पर किसी तरह से भी निर्भर नहीं है इसलिए यह देश इस तरह की बैठक के लिए सबसे उपयुक्त देश है।उन्होंने उम्मीद जताई कि तेहरान में आयोजित होने वाला सम्मेलन, ऐतिहासिक मील का पत्थर का रूप ले और परिणाम स्वरूप उसके परिणाम प्रभावी रूप से आंदोलन के मिशन और कार्यक्रम की प्रगति का कारण बनें और सदस्य देशों में अधिक व्यापक और बेहतर संबंध व सहयोग में प्रभावी साबित हो।समाप्त....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-36
हाशमी रफ़संजानीः तेहरान सम्मेलन को ऐतिहासिक होना चाहिए
25 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 339657
आयतुल्लाह अकबर हाशमी रफसंजानी ने मजमए तशख़ीसे मस्तहेते निज़ाम की बैठक में सदस्यों को संबोधित करते गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के लिए ईरान की पूरी तैयारी की तरफ़ इशारा किया और कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान पूरी तरह से स्वतंत्र है और विश्व शक्तियों पर किसी तरह से भी निर्भर नहीं है इसलिए यह देश इस तरह की बैठक के लिए सबसे उपयुक्त देश है........