25 अगस्त 2012 - 19:30

ईरान के हिलाले अहमर सुसाइटी ने कहा है कि विश्व रेड क्रॉस के अध्यक्ष भी तेहरान बैठक में भाग लेने के लिए ईरान के दौरे पर आ रहे हैं........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार तेहरान ईरान के हिलाले अहमर सोसाइटी ने घोषणा की है कि विश्व रेड क्रॉस के अध्यक्ष "पीटर मारेर Peter Maurer"तेहरान में आयोजित होने वाले गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामिक ईरान आ रहे हैं।याद रहे कि अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के महानिदेशक "येयूस डाकोर्ड Yves Daccord" ने कुछ महीने पहले ईरान के हिलाल अहमर सोसाइटी से मुलाकात में आग्रह किया था कि रेड क्रॉस को तेहरान में आयोजित होने वाले गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाए। इसलिए इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय और हिलाले अहमर के प्रयासों से इस बैठक में मारेर की भागीदारी सुनिश्चित हुई है।समाप्त....166