अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक विश्लेषक और इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सदस्य अली असगर पुर ने कहा है कि दुनिया के उत्पीडि़त राष्ट्रों को उम्मीद है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवां शिखर सम्मेलन विश्व साम्राज्यवाद के खिलाफ फैसले सुनाएगा और नियम मंजूर करेगा।उन्होंने कहा कि इस बार यह सम्मेलन साम्राज्यवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष करने वाले प्रमुख देश "ईरान, में आयोजित हो रहा है जिससे गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं।उन्होंने तेहरान सम्मेलन में 100 से अधिक देशों की भागीदारी को बहुत महत्वपूर्ण बताया और कहा: इस बैठक के निर्णय और इसमें स्वीकृत होने वाले नियम, पीड़ितों के अधिकारों के प्राप्त करने और कमज़ोरों की उम्मीद का कारण बनेंगे।उन्होंने कहा अमेरिकी अधिकारियों और ज़ायोनी लॉबी और उनके कुछ सहयोगियों ने तेहरान बैठक को कमजोर करने की हर सम्भव प्रयास किए है लेकिन अक्सर सदस्य देशों के प्रमुखों की भागीदारी सभी साजिशों को नाकाम करेगी।समाप्त....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-33
उत्पीडि़त राष्ट्रों को तेहरान शिखर सम्मेलन से साम्राज्यवाद विरोधी फैसलों की उम्मीद है
25 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 339637
राजनीतिक विश्लेषक और इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सदस्य अली असगर पुर ने कहा है कि दुनिया के उत्पीडि़त राष्ट्रों को उम्मीद है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवां शिखर सम्मेलन विश्व साम्राज्यवाद के खिलाफ फैसले सुनाएगा और नियम मंजूर करेगा.........