24 अगस्त 2012 - 19:30

सीरिया की सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ छेड़े गए अपने आपरेशन के दौरान भारी मात्रा में इस्राइल बनावट के हथियार जब्त किए हैं.....

अहले बैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ छेड़े गए अपने आपरेशन के दौरान भारी मात्रा में इस्राइल बनावट के हथियार जब्त किए हैं। सीरिया के टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार दमिश्क के उपनगरीय क्षेत्रों में कृषि भूमि में आतंकवादियों के एक हथियारों से भरे गोदाम को खोज निकाला है जिसमें भारी मात्रा में इस्राइली बनावट के हथियार मिले हैं।इस रिपोर्ट के अनुसार हलब में सेना के आपरेशनों में दसियों आतंकवादी मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं। इधर सीरिया की सेना ने हलब के उपनगरीय क्षेत्र में दसियों आतंकवादियों को मार गिराया है।सूचना के अनुसार हलब के सैफ़ुद्दौलह क्षेत्र में सेना ने आतंकवादियों के हथियारों का एक गोदाम तबाह कर दिया है। याद रहे सीरिया में अमेरिका और ज़ायोनी शासन और उनके पिट्ठू अरब और पश्चिमी देशों के समर्थित आतंकवादी सक्रिय हैं। ख़बर है कि सऊदी अरब ने सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार खरीदने के लिए पांच सौ मिलियन रियाल दिए हैं।समाप्त....166