24 अगस्त 2012 - 19:30

रामीन मेहमान परस्त ने तेहरान में आयोजित होने वाले गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन के बारे में कहा कि तेहरान सम्मेलन में 50 देशों के प्रमुख, उच्च स्तर पर भाग ले रहे हैं जिनमें 27 राष्ट्रपति, दो बादशाह, नौ उप राष्ट्रपति, दो संसदीय अध्यक्ष और इसी प्रकार उनमें 5 विशेष प्रतिनिधि भी शामिल हैं..........

अहले बैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार रामीन मेहमान परस्त ने तेहरान में आयोजित होने वाले गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन के बारे में कहा कि तेहरान सम्मेलन में 50 देशों के प्रमुख, उच्च स्तर पर भाग ले रहे हैं जिनमें 27 राष्ट्रपति, दो बादशाह, नौ उप राष्ट्रपति, दो संसदीय अध्यक्ष और इसी प्रकार उनमें 5 विशेष प्रतिनिधि भी शामिल हैं।उन्होंने कहा: इस सम्मेलन में 23 मंत्री और कई देशों के मंत्रियों का ग्रुप प्रमुखों के रूप में तेहरान रहा है।मेहमान परस्त ने कहा: इस सम्मेलन में सीरिया के संकट को लेकर ईरान के प्रस्ताव पर भी विचार होगा।मेहमान परस्त ने कहा क़तर इस बैठक में उच्च स्तर पर भाग ले रहा है जबकि बहरैनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एक मंत्री करेगा और फिलिस्तीनी अथारटी के अध्यक्ष महमूद अब्बास भी इस बैठक में भाग लेंगे जबकि म्यांमार के विदेश मंत्री भी सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।समाप्त....166