24 अगस्त 2012 - 19:30

यहूदी राज्य के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता "पालमोर" ने दावा किया कि निःसंदेह ईरान इस बैठक से प्रचार उद्देश्य प्राप्त करना चाहता है और अपनी नीतियों को वैध नीतियों के रूप में प्रकट करना चाहता है लेकिन "हम सब अपेक्षा रखते हैं जो देश तेहरान बैठक में भाग ले रहे हैं, सावधान रहें कि कहीं ईरान के जाल में न फंस जाएं .......

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार न्यूयार्क टाइम्स ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव "बान की मून" के तेहरान दौरे को ईरान को अकेला करने की पश्चिमी प्रयासों की पराजय बताया और लिखा है कि "अब हमारा यह कहना व्यर्थ है कि हम ईरान को अकेले कर सके हैं"।न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा है कि तेहरान सम्मेलन में उच्चस्तरीय अतिथियों की मौजूदगी इस का स्पष्ट संदेश है कि यह विश्व समुदाय नहीं है जिसका ईरान के साथ विवाद है बल्कि अमेरिका और उसके साथी हैं जो इस देश के साथ मतभेद रखते हैं और यही देश हैं जो अपनी समस्याओं को दूसरे देशों तक फैलाते हैं।न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा: बान की मून ऐसे सम्मेलन में भाग लेने से कैसे इनकार कर सकते हैं जिसमें संयुक्त राष्ट्र के 193 देशों में से 120 देश सदस्य हैं और संयुक्त राष्ट्र महासभा के निर्णय का दारोमदार मुख्य रूप से उन्हीं देशों पर है।इस अमेरिकी अख़बार ने लिखा: माना जाता है कि बान की मून ईरान के उच्चस्तरीय अधिकारियों और ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर से भी मुलाकात करेंगे क्योंकि इससे बेहतर मौका उन्हें कब मिल सकता है? और अगर यह अवसर बेकार जाए तो इसकी भरपाई सम्भव नहीं होगी।न्यूयार्क टाइम्स ने अंत में लिखा है कि निःसंदेह बान की मून की तेहरान यात्रा, ईरान के लिए एक बड़ी सफलता है, लेकिन अगर वह ईरान में इस्राईल के पक्ष में बात करें और यदि ऐसा करेंगे तो मुद्दा अलग होगा।उधर ग़ासिब यहूदी राज्य ने "गुट निरपेक्ष आंदोलन से सम्बंधित देशों की सोलहवीं बैठक का एजेंडा" प्रकाशित करते हुए "बान की मून और तेहरान सम्मेलन के दूसरे मेहमानों से अनुरोध किया है कि <वह तेहरान यात्रा के अवसर पर ईरानी प्रोपगंडा तंत्र के जाल में फंसने से सावधान रहें"।यहूदी राज्य के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता "पालमोर" ने दावा किया कि निःसंदेह ईरान इस बैठक से प्रचार उद्देश्य प्राप्त करना चाहता है और अपनी नीतियों को वैध नीतियों के रूप में प्रकट करना चाहता है लेकिन "हम सब अपेक्षा रखते हैं जो देश तेहरान बैठक में भाग ले रहे हैं, <सावधान रहें कि कहीं ईरान के जाल में न फंस जाएं> "।समाप्त....166