अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार बैठक में भाग लेने के लिए दुनिया के एक सौ बीस देशों के वरिष्ठ अधिकारी आज से तेहरान पहुंचना शुरू हो गए।गुट निरपेक्ष आंदोलन का 16वाँ शिखर सम्मेलन छब्बीस से इकतीस अगस्त तक जारी रहेगा।अंतरराष्ट्रीय मामलों में सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर विलायती ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मैदानों में गुट निरपेक्ष आंदोलन की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है।अली अकबर विलायती ने एक बयान में कहा कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन का आयोजन सदस्य देशों के भाग्य निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। उन्होंने कहा कि चूंकि गुट निरपेक्ष आंदोलन एक प्राचीन और महत्वपूर्ण आंदोलन है इसलिए तीसरी दुनिया के देशों में इसकी जड़ें बहुत ही गहरी हैं और अंतरराष्ट्रीय मामलों में उसका बहुत प्रभाव है।अंतरराष्ट्रीय मामलों में सुप्रीम लीडर के सलाहकार ने जोर देकर कहा कि संयुक्त राष्ट्र के फैसलों में भी गुट निरपेक्ष आंदोलन का प्रभाव दिखाई देता है।उन्होंने कहा कि इसका उदाहरण ईरान के परमाणु मामले के सिलसिले में इस आंदोलन की ओर से अपनाया जाने वाला सैद्धांतिक पक्ष है।गुट निरपेक्ष आंदोलन की अध्यक्षता इस समय मिस्र के पास है और तेहरान सम्मेलन में अगले तीन साल के लिए इसकी अध्यक्षता ईरान को मिल जाएगी।समाप्त....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-28
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गुट निरपेक्ष आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका
24 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 339523
अंतरराष्ट्रीय मामलों में सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर विलायती ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मैदानों में गुट निरपेक्ष आंदोलन की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है.......