24 अगस्त 2012 - 19:30

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नोलैंड ने जो अमेरिकी विदेश नीति की महान विफलता के कारण निराश नजर आ रही हैं कहा है कि उन्हें उम्मीद है भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ईरान की यात्रा में तेहरान को अंतरराष्ट्रीय नियमों और शर्तों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे...........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नोलैंड ने जो अमेरिकी विदेश नीति की महान विफलता के कारण निराश नजर आ रही हैं कहा है कि उन्हें उम्मीद है भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ईरान की यात्रा में तेहरान को अंतरराष्ट्रीय नियमों और शर्तों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे।विक्टोरिया नोलैंड ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी दृष्टिकोण के बारे में कहा: हमें उम्मीद है कि "हमारे साथी देश" जब ईरान के साथ किसी मामले में साझेदारी करते हैं तो वह ईरान के साथ अपनी वार्ताओं में अधिक जोर इस बात पर दिया करें कि वह अपनी अंतरराष्ट्रीय ज़िम्मेदारियों के पालन के महत्व को समझने की कोशिश किया करे।उन्होंने अमेरिका की अवैध चिंताओं को अंतरराष्ट्रीय चिंता का नाम दिया और तेहरान बैठक में मनमोहन सिंह की भागीदारी की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत ईरान को अंतरराष्ट्रीय दायित्वों की प्रेरणा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और जो देश अपने प्रतिनिधि ईरान भेज रहे हैं वह ईरान को बता सकते हैं ईरान की नीतियों से कितने चिंतित हैं।उल्लेखनीय है कि विश्व साम्राज्यवाद शक्तियों खास कर अमेरिका तथा नक़ली और ग़ासिब यहूदी राज्य "इसराइल" ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन से पहले अनेक बार अजीब किस्म की बातें की हैं जो उनकी निराशा और विदेश नीति में हार को दर्शाता है और उन्हें विदेश नीति में तेहरान की यह महान सफलता हजम नहीं हो रही है।याद रहे कि अमेरिका और यहूदी राज्य ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव और भारतीय प्रधानमंत्री सहित कई अन्य हस्तियों को तेहरान की बैठक में भाग लेने से रोकने की पूरी पूरी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुए।समाप्त....166