24 अगस्त 2012 - 19:30

ईरान ने इस आंदोलन के सभी सम्मेलनों में भाग लिया है और अब यह सम्मेलन तेहरान में आयोजित हो रहा है जो हमारे लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है.............

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के मजमए तशख़ीसे मस्तहेते निज़ाम (Expediency Discernment Council) के सचिव डॉ. मोहसिन रेज़ाई ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा गुट निरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन महत्वपूर्ण बैठक है क्योंकि ईरान इस्लामी क्रांति के बाद से अब तक आंदोलन का सक्रिय सदस्य है जो ला शरक़ियह व ला गर्बियह (न पूरब न पश्चिम) का नारा लगाकर गुट निरपेक्ष आंदोलन के एक असली सदस्य होने का सबूत दिया है।ईरान ने इस आंदोलन के सभी सम्मेलनों में भाग लिया है और अब यह सम्मेलन तेहरान में आयोजित हो रहा है जो हमारे लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है।उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा इसमें शक नहीं है कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन ईरान के सामान्य राजनयिक में भी प्रभावी होगा क्योंकि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देश असाधारण आबादी वाले देश हैं जिन्होंने अभी तक अपनी स्वतंत्रता और मूल्यों की रक्षा की है। और निश्चित रूप से इन देशों का मीडिया भी इस बैठक को कवरेज देते हुए ईरान की स्थिति को प्रदर्शित करेगा और यह भी संभव है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के सूत्र ईरान के सूत्रों के साथ मिल कर एक महान मीडिया गठबंधन की स्थापना करें और हम सब मिलकर पश्चिम के मीडिया के दबाव का भरपूर और प्रभावी मुकाबला करें।उन्होंने कहा: यह सम्मेलन ईरान पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के नकारात्मक प्रभाव को कम करेगा और इस बैठक में प्रतिबंधों को भी असफलता मिलेगी। क्योंकि पश्चिम दुनिया को जताना चाहता है कि ईरान अकेला है जबकि हम बैठक में दिखा देंगे कि ईरान के दुनिया के देशों के साथ व्यापक संबंध हैं और हम अकेले नहीं है बल्कि जिन देशों ने ईरान पर प्रतिबंध लगाए हैं वह अल्पसंख्यक हैं और अकेले हैं और इस तरह हम एक महान राजनीतिक युद्ध को अपने पक्ष में आगे ले जा रहे हैं।उन्होंने कहा पिछले दो वर्षों के दौरान ईरान पर पश्चिमी प्रतिबंधों में तीव्रता आई है और यह सिलसिला आने वाले सालों में भी जारी रहेगी और हम प्रतिबंधों को विकास और नीति के साथ निष्क्रिय कर देंगे।समाप्त...166