24 अगस्त 2012 - 19:30

मुहम्मद रज़ा मजीदी ने यूनेस्को में कहा कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य, अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में आंदोलन की भूमिका जीवित करना है और इस काम के लिए यह उचित अवसर है........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार मुहम्मद रज़ा मजीदी ने यूनेस्को में कहा कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य, अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में आंदोलन की भूमिका जीवित करना है और इस काम के लिए यह उचित अवसर है।मोहम्मद रेज़ा मजीदी ने बल दे कर कहा कि क्षेत्र की मौजूदा विशेष स्थिति में तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन का आयोजन इस आंदोलन के महत्व को एक बार फिर स्पष्ट कर सकता है।इस सम्मेलन में ईरान को तीन वर्षों के लिए गुट निरपेक्ष आंदोलन के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।समाप्त....166