अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महानिदेशक मुर्तज़ा देहकान ने एक साक्षात्कार में बताया कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के मेहमानों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।उन्होंने साक्षात्कार में बताया कि शिखर सम्मेलन के दौरान सामान्य उड़ानों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और सभी उड़ानें अपने समय पर उड़ान भरेंगी। उन्होंने बताया कि जिन देशों के प्रमुख अपने विशेष विमान से ईरान आएंगे उनके विमान मेहराबाद हवाई अड्डे पर लैंडिंग करेंगे।तेहरान के एक वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद रेज़ा महमूद ने कहा है कि राजधानी तेहरान में सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।ईरान के नागरिक निर्माण और परिवहन मंत्री नेकज़ाद ने भी कहा है कि शिखर सम्मेलन का केंद्रीय हॉल और बैठक के लिए तैयार किए जाने वाले भवन, राष्ट्रपति भवन की हिरासत में दिए जा चुके है।यह ऐसी स्थिति में है कि ईरान के उप-राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम अज़ीज़ी ने कहा है कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन के आयोजन से ईरान के खिलाफ साम्राज्य षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।इसी तरह ईरान के इस्लामी संपर्क और संस्कृति संगठन के प्रमुख मोहम्मद बाक़िर ख़ुर्रमशाद ने एक बातचीत में कहा कि ईरान ने पिछले दशक के दौरान गुट निरपेक्ष आंदोलन के एक सक्रिय सदस्य के रूप में साम्राज्य के मुक़ाबले में भरपूर प्रतिरोध किया है और ईरान आज दुनिया में सभी राष्ट्रों के लिए आदर्श बन चुका है।शिखर सम्मेलन के प्रवक्ता मोहम्मद रेज़ा फ़ुरकानी ने भी तेहरान में अपने एक बयान में कहा है कि ईरान एकतरफा नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है और दुनिया में अन्याय और भेदभाव के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में सबसे आगे है। इस आधार पर तेहरान में इस बैठक के आयोजन से निश्चित रूप से अनगिनत सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।उन्होंने कहा कि अब तक एक सौ देशों ने इस बैठक में भाग लेने के लिए अपनी आमादगी की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि इकतालीस देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस बैठक में भाग लेंगे।इस बीच ईरान की संसद के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल रेज़ा मिस्री ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन का सम्मेलन अमेरिकी हितों को खतरे में डाल रहा है कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों में शांति और स्थिरता अमेरिकी के लिए एक चुनौती बन गई है।अब्दुल रेज़ा मिस्री ने कहा कि इस्लामी जागरूकता के विषय पर तवज्जो इस बैठक का एक महत्वपूर्ण विषय होगा।उल्लेखनीय है कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन छब्बीस से इकतीस अगस्त तक होगा।समाप्त....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-20
ईरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी
24 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 339380
तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महानिदेशक मुर्तज़ा देहकान ने एक साक्षात्कार में बताया कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के मेहमानों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.........