अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता सैयद हुसैन नकवी हुसैनी ने कहा कि तेहरान में आयोजित होने वाला गुट निरपेक्ष आंदोलन का सम्मेलन कई संदेशों का भारवाहक है।उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में जबकि विश्व साम्राज्य पश्चिम और अरब देशों के साथ ईरान और ज़ायोनी शासन का मुक़ाबला करने वाले प्रतिरोधी दलों को अलग थलग करना चाहता है, ईरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन का आयोजन क्षेत्र में ईरान की केंद्रीय भूमिका को उजागर करता है।उन्होंने कहा कि इस बैठक से विश्व स्तर पर ईरान का महत्व भी प्रदर्शित होता है। सैयद हुसैन नकवी हुसैनी ने कहा कि पश्चिमी देश विशेषकर अमरीका ईरान को विश्व स्तर पर अकेला करना चाहते हैं और विश्व साम्राज्य ईरान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बहिष्कार को बढ़ा चढ़ा कर यह स्पष्ट करना चाहता है कि ईरान का कोई गठबंधन नहीं है।उन्होंने कहा पश्चिम ने प्रतिबंध लगा कर यह स्पष्ट करने की कोशिश की है कि ईरान अन्य देशों से अलग हो गया है। हुसैनी ने कहा कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन से दुश्मनों का यह षड़यंत्र विफल हो चुका हैं और इस्लामी गणतंत्र ईरान की स्थिति सब पर ज़ाहिर हो चुकी है।उधर राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के सदस्य आसफ़्री ने कहा है कि गपट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में सभी देशों विशेषकर फ़िलिस्तीनी राष्ट्र का समर्थन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेहरान बैठक ज़ायोनी शासन की निंदा करने का सुनहरा अवसर है।समाप्त......166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-19
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सम्मेलन से विभिन्न संदेश प्राप्त होंगे
24 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 339362
इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता सैयद हुसैन नकवी हुसैनी ने कहा कि तेहरान में आयोजित होने वाला गुट निरपेक्ष आंदोलन का सम्मेलन कई संदेशों का भारवाहक है........