23 अगस्त 2012 - 19:30

तेहरान में पाकिस्तान के राजदूत ने पिछले गुरुवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चर्चा करते हुए कहा था कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति श्री आसिफ अली जरदारी तेहरान में आयोजित होने वाले गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.......

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार तेहरान में पाकिस्तान के राजदूत ने पिछले गुरुवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चर्चा करते हुए कहा था कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति श्री आसिफ अली जरदारी तेहरान में आयोजित होने वाले गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि जरदारी एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 30 अगस्त को तेहरान बैठक में भाग लेने के लिए ईरान का दौरा करेंगे।उन्होंने कहा पाकिस्तान की विदेश मंत्री 28 और 29 अगस्त को आंदोलन के विदेशमंत्रियों की बैठक में भाग लेंगी और इसके बाद पाकिस्तानी राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपतियों की बैठक में भी शामिल होंगीं।उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति इस गुट निरपेक्ष आंदोलन के राष्ट्रपतियों की बैठक के अवसर पर इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।समाप्त....166