22 अगस्त 2012 - 19:30

ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने एक बार फिर सीरिया मामले में विदेशियों के हस्तक्षेप के विरोध की घोषणा की है........

ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने एक बार फिर सीरिया मामले में विदेशियों के हस्तक्षेप के विरोध की घोषणा की है।
अली अकबर सालेही ने बुधवार को अल-मिनार टीवी को इंटरव्यू देते हुए कहा कि इस्लामी सहयोग संगठन के अक्सर सदस्य देश सीरिया के संकट को आंतरिक तरीकों से सुलझाने पर बल देते हैं।
अली अकबर सालेही ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पूर्व प्रतिनिधि कूफ़ी अन्नान द्वारा सीरिया के संकट को हल करने के लिए छह प्रावधानों पर आधारित योजना उचित है।
अली अकबर सालेही ने उम्मीद जताई कि सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र के नए प्रतिनिधि अखज़र इब्राहीमी अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में सफल रहेंगे।
ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा कि मक्के की आपातकालीन बैठक में लगभग 57 देशों ने भाग लिया और अक्सर देशों ने सीरिया में हर प्रकार के हस्तक्षेप का विरोध किया और इस देश के आंतरिक संकट के समाधान की जरूरत पर बल दिया।
उल्लेखनीय है कि मार्च दो हजार ग्यारह से कुछ आतंकवादी गुटों ने तुर्की, कतर, सऊदी अरब, अमरीका और ज़ायोनी शासन की मदद से सीरिया के कुछ शहरों में अशांति फैला रखी है और जनता और सैनिकों की हत्या कर दमिश्क को हिंसा के लिए जिम्मेदार बताते हुए सीरिया में विदेशी हस्तक्षेप का रास्ता खोल रहे हैं।

समाप्त
....
166