22 अगस्त 2012 - 19:30

ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरान की सशस्त्र सेना शत्रुओं के संभावित हमले का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है.......

ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरान की सशस्त्र सेना शत्रुओं के संभावित हमले का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।इरना की रिपोर्ट के अनुसार जनरल अहमद वहीदी ने पत्रकारों से बातचीत में ज़ायोनी शासन की धमकी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं अपने देश की संप्रभुता, राष्ट्रीय हितों और ज़मीन की रक्षा करने के लिए भरपूर तरह से तैयार हैं और इस बात में किसी तरह के शक की गुंजाइश नहीं है।उन्होंने कहा कि बाहरी ताकतों ने क्षेत्र में अशांति फैला रखी है। इस्लामी गणतंत्र ईरान अपनी क्षमताओं के साथ और क्षेत्र के देशों को खुद अपने देश में शांति स्थापना के लिए आमंत्रित कर यह साबित कर रहा है कि वह मध्य पूर्व में शांति का सबसे बड़ा इच्छुक है।समाप्त....166