22 अगस्त 2012 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ज़ायोनी शासन के खिलाफ ईरानी अधिकारियों के दृष्टिकोण के बारे में यूरोपीय संघ के विदेश नीति आयोग के प्रमुख कैटरीन इशटोन के प्रवक्ता के बयान को गुस्ताखाना बताया और उसकी कड़ी निंदा की........

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ज़ायोनी शासन के खिलाफ ईरानी अधिकारियों के दृष्टिकोण के बारे में यूरोपीय संघ के विदेश नीति आयोग के प्रमुख कैटरीन इशटोन के प्रवक्ता के बयान को गुस्ताखाना बताया और उसकी कड़ी निंदा की।इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने पिछले 6 दशकों में ज़ायोनी शासन द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन और मज़लूम फिलिस्तीनियों पर अत्याचार की ओर इशारा करते हुए मानवाधिकार के दावेदारों को क्षेत्र की शांति को तबाह करने वाली सरकार पर चुप्पी ख़त्म करने की दावत दी।रामीन मेहमान परस्त ने ज़ायोनी शासन के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लेख करते हुए कहा कि ज़ायोनी शासन और उसके समर्थक देशों को अपने अपराधों का जवाब देना चाहिए।उन्होंने फ़िलिस्तीनियों को उनके पूरा अधिकार प्रदान करने पर बल देते हुए ज़ायोनी शासन के अमानवीय अपराधों की रोकथाम के लिए तत्काल कदम की मांग की।समाप्त....166