ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर अहमदीनेजाद ने कहा है कि ईरान की सशस्त्र सेना की प्रतिरक्षा क्षमताएं साम्राज्य के मुक़ाबले के लिए हैं। इरना की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने रक्षा उद्योग दिवस और नये प्रतिरक्षा उपकरण के विमोचन के हिसाब से प्रतिरक्षा विभागों में प्रगति पर बल देते हुए कहा कि हमें ऐसी जगह पर पहुँचना है कि देश की रक्षा क्षमताएं सभी मुँह ज़ोरों और साम्राज्यवादियों को रोक दे।राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने इस ओर इशारा करते हुए कि ईरान पड़ोसियों और दुनिया पर वर्चस्व के लिए प्रतिरक्षा उद्योग में विकास नहीं चाहता बल्कि इस क्षेत्र में प्रगति, ईरान की अखंडता, हैसियत और सीमाओं के बचाव के लिए है।राष्ट्रपति ने प्रतिरक्षा उद्योग दिवस और छह प्रतिरक्षा परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में अपने सम्बोधन में उच्च मानवीय उद्देश्यों को क्रियात्मक बनाने में ईरानी राष्ट्र की भूमिका पर बल दिया।समाप्त.....166
20 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 338514
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर अहमदीनेजाद ने कहा है कि ईरान की सशस्त्र सेना की प्रतिरक्षा क्षमताएं साम्राज्य के मुक़ाबले के लिए हैं....