20 अगस्त 2012 - 19:30

फ़िलिस्तीनियों ने नगर क़ुद्स में स्थित पवित्र मस्जिदुल अक़्सा में एक अतिवादी ज़ायोनी द्वारा आग लगाए जाने की घटना की आज ४३वीं बरसी मनायी........

फ़िलिस्तीनियों ने नगर क़ुद्स में स्थित पवित्र मस्जिदुल अक़्सा में एक अतिवादी ज़ायोनी द्वारा आग लगाए जाने की घटना की आज ४३वीं बरसी मनायी। इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें काफी संख्या में फ़िलिस्तीनियों ने भाग लिया और क़ालोनियों के निर्माण तथा मस्जिदुल अक़्सा के अनादर पर आधारित ज़ायोनी शासन की कार्यवाहियों पर आपत्ति जताई। ज्ञात रहे कि १८ अगस्त वर्ष १९६९ को क़ुब्बतुस सख़रा मस्जिद की २५ ज़ायोनियों ने परिक्रमा की थी और उसके तीन दिन बाद अर्थात २१ अगस्त को आस्ट्रेलियाई मूल के एक अतिवादी ज़ायोनी ने मस्जिदुल अक़्सा में आग लगा दी। समाप्त....166