20 अगस्त 2012 - 19:30

सईद अश्शहाबी ने कहा कि बहरैन में आले ख़लीफ़ा शासन द्वारा जनता के दिन प्रतिदिन दमन में वृद्धि के बावजूद लोगों की आपत्तियों एवं प्रदर्शनों में विस्तार हो रहा है और लोग एकजुट होकर स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं........

बहरैन में स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख ने जनांदोलन में विस्तार की सूचना दी है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सईद अश्शहाबी ने कहा कि बहरैन में आले ख़लीफ़ा शासन द्वारा जनता के दिन प्रतिदिन दमन में वृद्धि के बावजूद लोगों की आपत्तियों एवं प्रदर्शनों में विस्तार हो रहा है और लोग एकजुट होकर स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं। सईद अश्शहाबी ने कहा कि बहरैन के लोग सुधार चाहते हैं परंतु जब भी वे अपनी मांग करते हैं उन्हें गिरफ़्तार करके जेल में डाल दिया जाता है और उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने बहरैन के आले ख़लीफ़ा शासन के प्रति अमेरिका और ब्रिटेन के समर्थन की आलोचना करते हुए बल देकर कह कि वास्तव में बहरैन, पश्चिमी और बहरैनी सुरक्षा बलों के अतिग्रहण में है और ये सैनिक बहरैनी जनता के दमन के लिए बहरैनी सुरक्षा बलों का प्रोत्साहन करते हैं। उधर एक अमेरिकी दर्शन शास्त्री जेम्स फ़िट्ज़र ने बहरैन की तानाशाही सरकार का समर्थन करने के कारण वाइट हाउस और पश्चिमी देशों की तीव्र भर्स्सना की है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी दर्शनशास्त्री जेम्स फ़िट्ज़र ने कहा है कि बहरैन की तानाशाही सरकार के विरुद्ध इस देश की जनता का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है।   समाप्त....166