इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने क़ुद्स शरीफ और मज़लूम फ़िलिस्तीन के मुद्दे को इस्लामी जगत का मौलिक व प्राथमिक मुद्दा बताया है। इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनई ने ईदुल फ़ित्र के अवसर पर इस्लामी देशों के राजदूतों और अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस्लामी जगत का मुख्य मुद्दा क़ुद्स शरीफ और मज़लूम फ़िलिस्तीन की समस्या है जो इस्लामी जागरूकता की बरकत से खुलकर सामने आ गया है। आपने कहा कि सभी इस्लामी सरकारों और देशों और राजनीतिक व सांस्कृतिक हस्तियों को मुसलमानों के इस बुनियादी मुद्दे को छुपाने की खतरनाक साजिश और इस्लामी राष्ट्र में मतभेद फैलाकर झूठी बातों को सच का रूप देने की साजिशों से सावधान रहना चाहिए। सुप्रीम लीडर ने इस्लामी राष्ट्रों और देशों के अतीत की बड़ी लापरवाहियों और उन पर साम्राज्यवादी शासनों के वर्चस्व और इस्लामी जगत के केंद्र में ज़ायोनी शासन के जो वास्तव में कैंसर है अस्तित्व में लाए जाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज इस्लामी जागरूकता और क्षेत्र की प्रमुख घटनाओं की बरकत से लापरवाही का पर्दा चाक हो रहा है और इस मसले को गनीमत समझना चाहिए।
19 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 338151
इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने क़ुद्स शरीफ और मज़लूम फ़िलिस्तीन के मुद्दे को इस्लामी जगत का मौलिक व प्राथमिक मुद्दा बताया है........