चीन ने अलजीरिया के सेवानिवृत कूटनयिक अलअख़ज़र इब्राहिमी की सीरिया में संयुक्त राष्ट्र संघ के नए दूत के रूप में नियुक्ति का स्वागत है जिन्हें संकट ग्रस्त सीरिया से टकराव को समाप्त कराने का दायित्व सौंपा गया है। चीन ने सीरिया में अशांति को समाप्त करने में संयुक्त राष्ट्र संघ के नए दूत के साथ सहयोग का वचन दिया है। चीन पश्चिमी देशों की सीरिया में संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति प्रयासों को प्रभावित करने की कार्यवाहियों का कड़ा आलोचक रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में कहा हैः चीन इब्राहिमी के राजनैतिक मध्यस्थता के प्रयासों में सहयोग देगा। चीनी विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र संघ के नए दूत को इस दायित्व के लिए सही व्यक्ति बताया कि जिनके पास बहुत अधिक कूटनयिक अनुभव है। इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र संघ के 78 वर्षीय पूर्व दूत अलअख़दर इब्राहिमी, सीरिया में कूफ़ी अन्नान का स्थान लेंगे। सीरिया ने कूफ़ी अन्नान के त्यागपत्र पर खेद जताते हुए कहा है कि उनका देश अभी भी अन्नान की शांति योजना पर कटिबद्ध है। चीन ने आशा जताई है कि इब्राहिमी कूफ़ी अन्नान की छह सूत्रीय शांति योजना को क्रियान्वित करवाने में सफल होंगे। ज्ञात रहे चीन और रूस ने जुलाई में पश्चिम समर्थित उस प्रस्तावित मसौदे को सुरक्षा परिषद में वीटो कर दिया था जिसमें संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र के सातवें अनुच्छेद के आधार पर दमिश्क़ सरकार के विरुद्ध नए प्रतिबंध की बात कही गयी थी। चीन ने उक्त प्रस्ताव की निदां करते हुए इसे इससे पहले जनेवा में हुयी सर्वसम्मति का उल्लंघन बताया था। चीन ने कहा था कि प्रस्तावित मसौदे में केवल एक पक्ष पर दबाव बनाने का लक्ष्य था और यदि यह पारित हो जाता तो इससे क्षेत्रीय शांति प्रभावित होगी।समाप्त....166
सीरिया में अमेरिका, इस्राईल और सऊदी षड़यंत्रः
अखज़र इब्राहीमी सीरिया मामले में राष्ट्रसंघ के नये दूत
17 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 337849
चीन ने अलजीरिया के सेवानिवृत कूटनयिक अलअख़ज़र इब्राहिमी की सीरिया में संयुक्त राष्ट्र संघ के नए दूत के रूप में नियुक्ति का स्वागत है जिन्हें संकट ग्रस्त सीरिया से टकराव को समाप्त कराने का दायित्व सौंपा गया है..........