बहरैनी जनता का क्रांतिकारी आंदोलन जारी है और बहरैनी जनता ने प्रदर्शन करके आले ख़लीफ़ा के खिलाफ नारे लगाए हैं
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बहरैनी जनता ने आले ख़लीफ़ा के कारिनदों के हाथों सोलह वर्षीय युवा हेसाम अल-हद्दाद की शहादत पर प्रदर्शन कर आले ख़लीफ़ा की हिंसा भरी नीतियों की निंदा की। इस रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में जनता ने प्रदर्शन किया और क्रांतिकारी आंदोलन के समर्थन में नारे लगाए हैं।
उल्लेखनीय है कि आले ख़लीफ़ा के कारिनदों ने आक्रामक सऊदी सैनिकों की मदद से क्रांतिकारी युवा हेसाम हद्दाद को गिरफ्तार कर उसकी ज़बरदस्त पिटाई की जिसमें उसकी शहादत हो गई। बहरैनी जनता अपने हनन किए गए अधिकारों के प्राप्ति और ऑले ख़लीफ़ा की जाहिलाना नीतियों का विरोध कर रही है।
समाप्त
....
166