तेहरान की केंद्रीय नमाज़े जुमा के ख़तीब आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ात्मी ने विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर नमाज़े जुमा के ख़ुत्बों में पिछले साठ साल में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र पर ज़ायोनी शासन के अत्याचार की निंदा करते हुए कहा कि ज़ायोनी, केवल ताक़त की ही भाषा समझते हैं।तेहरान के ख़तीबे जुमा ने ज़ायोनी शासन के साथ हर तरह की बातचीत को भी व्यर्थ बताया और कहा कि जो चीज़ अब तक फ़िलिस्तीन में इस्राइल के खिलाफ प्रभावी साबित हुआ है वह प्रतिरोधऔर आंदोलन का जारी रहना और ज़ायोनी शासन के खिलाफ संघर्ष है क्योंकि बातचीत से केवल इस्राइल को लाभ पहुंचता है जबकि फिलिस्तीनियों को बातचीत से हमेशा नुकसान होता है।तेहरान के ख़तीबे जुमा ने क्षेत्र के कुछ अरब देशों पर जिनके ज़ायोनी शासन के साथ संबंध हैं और जो क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर इसराइली अत्याचारों का समर्थन करते हैं, आलोचना करते हुए कहा कि ज़ायोनी राज्य पर करारा वार करने का सबसे अच्छा तरीका उसे अलग थलग देना है।तेहरान के ख़तीबे जुमा ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ज़ायोनी शासन की आपराधिक कार्रवाईयों को सबके सामने लाए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह सरकार किसी भी तरह के मानवीय मूल्यों और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन नहीं करती है।आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ात्मी ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के अगले शिखर सम्मेलन के आयोजन की ओर संकेत करते हुए कहा कि उम्मीद है कि इस आंदोलन के प्रमुख सदस्य फ़िलिस्तीन, बहरैन और सीरिया में अमरीका और ज़ायोनी शासन के हस्तक्षेप पर ठोस निर्णय लेंगे।तेहरान के ख़तीबे जुमा ने सीरिया के हालात का वर्णन करते हुए कहा कि अमरीका सीरिया में आतंकवादियों का लगातार समर्थन कर रहा है और आतंकवादियों के माध्यम से विभिन्न अपराध करा रहा है और मानवाधिकार हनन कर रहा है लेकिन सीरिया की जनता और सरकार उनके मुकाबले में सफल होकर रहेंगे।आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ात्मी ने क्षेत्र के कुछ अरब देशों को संबोधित करते हुए जो सीरिया की सरकार और जनता के ख़िलाफ़ अमरीका और ज़ायोनी शासन के साथ हो गए हैं कहा कि यह देश शर्मिंदा होंगे क्योंकि उन्हें अपने देश की जनता के समर्थन से हाथ धोना पड़ेगा - तेहरान के ख़तीब जुमा ने कहा कि आतंकवादी संगठन अल कायदा जो आज अमेरिकी नेतृत्व में सीरिया में आतंकवादी गतिविधियाँ कर रहा है यही आतंकवादी नेटवर्क आगे चलकर अमेरिका के सहयोगी देशों में भी संकट पैदा करेगा -आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ात्मी ने ईरान के प्रांत पूर्वी आज़रबाईजान में भूकंप की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस घटना से ईरान विरोधी मीडिया के माध्यम से दुरुपयोग किए जाने पर आधारित कदम की निंदा करते हुए कहा कि सुप्रीम लीडर द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे से इस बात का बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है कि ईरान की सरकार पीड़ितों की सहायता और प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास के लिए पूरी तरह गंभीर है।समाप्त........166समाचार समाप्त.....166
16 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 337575
तेहरान की केंद्रीय नमाज़े जुमा के ख़तीब आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ात्मी ने विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर नमाज़े जुमा के ख़ुत्बों में पिछले साठ साल में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र पर ज़ायोनी शासन के अत्याचार की निंदा करते हुए कहा कि ज़ायोनी, केवल ताक़त की ही भाषा समझते हैं.........