पाकिस्तान में आतंकवादियों ने एक बार फिर निहत्थे लोगों पर हमले करके दसियों को शहीद और घायल कर दिया है. गिलगित से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों ने रावलपिंडी से गिलगित जाने वाले बसों पर हमला कर अठ्ठारह लोगों को शहीद कर दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार आतंकवाद की यह घटना मानसेहरा के निकट हुई जिसमें आतंकवादियों ने निहत्थे लोगों को बसों से उतारा और उनके पहचान पत्र चेक करने के बाद अठ्ठारह शिया मुसलमानों को शहीद कर दिया। इस घटना के बाद गिलगित और आसपास के क्षेत्रों में भारी तनाव फैल गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी गिलगित जाने वाली बसों को आतंकवाद का निशाना बनाया गया है लेकिन सरकारी संस्थाओं की ओर से आतंकवादियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. याद रहे पाकिस्तान में पूर्व सैनिक राष्ट्रपति ज़िया उल हक़ के ज़माने से खून खराबे की परम्परा स्थापित हुई. पाकिस्तान के सिविल सोसाईटी का कहना है कि तालिबान अलकायदा और उनके समर्थित आतंकवादी संगठन जैसे सिपाहे सहाबा और लश्कर झंगवी को सरकार और इन्टेलीजेन्स का समर्थन हासिल है। उधर कुछ लोगों का कहना है कि पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादियों को कुछ अरब देशों विशेषकर सऊदी अरब के आर्थिक और राजनीतिक समर्थन हासिल है।समाचार समाप्त.....166
16 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 337564
पाकिस्तान में आतंकवादियों ने एक बार फिर निहत्थे लोगों पर हमले करके दसियों को शहीद और घायल कर दिया है...........