15 अगस्त 2012 - 19:30

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने मिस्र के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति डाक्टर मोहम्मद मुरसी के साथ टेलीफोन पर संपर्क करके उन्हें तेहरान में आयोजित होने वाले गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन का निमंत्रण दिया है ......

अहलबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने मिस्र के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति डाक्टर मोहम्मद मुरसी के साथ टेलीफोन पर संपर्क करके उन्हें विशेष अतिथि के रूप में तेहरान में आयोजित होने वाले गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन का निमंत्रण दिया है क्योंकि डॉ. महमूद अहमदी नेजाद का कहना है कि मुरसी की भागीदारी से इस बैठक पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और बैठक में हुोने वाली वार्ता में उन्नति का कारण बनेगा।याद रहे कि ईरान और मिस्र के सम्बंध 1980 में तब ख़राब हुो गए थे जब पूर्व मिस्री तानाशाह अनवर सादात ने देश से भागने वाले ईरानी राजा को पनाह दी थी और जब सादात ने यहूदी राज्य के साथ कैम्प डेविड समझौते पर हस्ताक्षर किए और यहूदी राज्य को मान्यता दी तो ईरान ने मिस्र के साथ अपने राजनयिक संबंध ख़त्म कर लिए। आज से कुछ महीने पहले 30 साल में पहली बार ईरान ने अपना विशेष दूत मिस्र भेजा था और उससे भी कुछ महीने पहले मिस्र ने ईरान के युद्धक समुद्री जहाजों को सोइज़ नहेर से गुजरने की अनुमति दी थी।गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों का सोलहवां शिखर सम्मेलन 26 से 31 अगस्त को तेहरान में आयोजित हो रहा है और इस बैठक के दौरान आंदोलन की अध्यक्षता तीन साल के लिए मिस्र से ईरान स्थानांतरित हो रही है।समाचार समाप्त.......166