14 अगस्त 2012 - 19:30

सऊदी अरब के राजनीतिक नेता और बुज़ुर्ग आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख अल-नम्र के भाई मोहम्मद बाक़िर अल-नम्र ने कहा कि सऊदी अरब में बुनियादी सुधार की जरूरत है..........

सऊदी अरब के राजनीतिक नेता और बुज़ुर्ग आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख अल-नम्र के भाई मोहम्मद बाक़िर अल-नम्र ने कहा कि सऊदी अरब में बुनियादी सुधार की जरूरत है। अल-आलम रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद बाक़िर अल-नम्र ने कहा है कि सऊदी अरब में इस बात की जरूरत है कि संकट के समाधान के लिए बुनियादी सुधार की शुरुआत हो। मोहम्मद बाक़िर अल-नम्र ने कहा कि सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र की स्थिति सऊदी अरब में राजनीतिक संकट को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि उनके भाई बुज़ुर्ग आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख अल-नम्र को गिरफ्तार कर सऊदी सरकार ने बड़ी गलती की है। याद रहे सऊदी कारिनदों ने कुछ सप्ताह पहले शेख बाक़िर अल-नम्र की गाड़ी पर फायरिंग करने के बाद उन्हें घायल कर दिया था और घायल अवस्था में ही गिरफ्तार कर लिया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद सऊदी अरब में जनप्रदर्शनों में तेजी आ गई और लोग पूर्वी क्षेत्रों में आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। सऊदी अरब के लोगों का कहना है कि सत्तारूढ़ शाही परिवार के हाथों बैतुलमाल की लूट खसोट के कारण देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है.समाचार समाप्त.....166