तुर्की जनता ने अमरीकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन की इस्तांबूल यात्रा के विरुद्ध राजधानी अंकारा में अमरीकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जनता को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया। हिलेरी क्लिंटन शनिवार को तुर्की पहुंची। समझा जाता है कि उनकी तुर्की की यात्रा के दौरान तुर्क राष्ट्रपति अब्दुल्लाह गुल, प्रधान मंत्री रजब तय्यब अर्दोग़ान और विदेश मंत्री अहमद दाउद ओग़लू से उनकी भेंट में सीरिया की स्थिति चर्चा का विषय रही। अमरीकी विदेश मंत्री ने अपने तुर्क समकक्ष के साथ इस्तांबूल में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते हुए सीरियाई सरकार को गिराने का एक बार फिर राग अलापा। क्लिंटन ने कहा कि वाशिंग्टन असद शासन को जल्दी गिराना चाहता है। उन्होंने कहा कि सीरिया की सीमा से मिले शाम में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी की उपस्थिति से अमरीका चिंतित है।समाचार समाप्त.......166
11 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 336416
तुर्की जनता ने अमरीकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन की इस्तांबूल यात्रा के विरुद्ध राजधानी अंकारा में अमरीकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया.......