सीरियाई सेना ने दमिश्क़ में आतंकवादियों के बड़े सरग़ना को मार गिराया है जबकि दक्षिण-पश्चिमी नगर दरआ और पश्चिमोत्तरी नगर इदलिब में भी कई आतंकवादियों को मारने में वह सफल रही है। सीरियाई सेना ने इसी प्रकार पश्चिमी नगर हमा के सोरान और तिबेत अलइमाम में कुछ आतंकवादियों को मार गिराया और उनके नियंत्रण से शस्त्र ज़ब्त किए। इस बीच पश्चिमी नगर हम्स के अलशम्मास क्षेत्र में विद्रोहियों ने आतंकवादी कृत्य करते हुए तीन बच्चों को मार डाला। जानकार सूत्रों के अनुसार हलब के मुख्य कारावास के निकट बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए। सीरियाई सेना ने उत्तरी नगर हलब से विदेश समर्थित आतंकवादियों के नियंत्रण से और क्षेत्र ख़ाली करा लिए हैं। सीरियाई सेना ने हलब के बाबुल हदीद और सलाहुद्दीन क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले लिया है किन्तु दूसरे क्षेत्रों में भीषण लड़ाई जारी है। उधर कल पूर्वी नगर दैरुज़्ज़ूर में सीरियाई सेना ने कई आतंकवादियों को मारने में सफलता प्राप्त की। दैरुज़्ज़ूर में सीरियाई सेना और विदेश समर्थित आतंकवादियों के बीच कई दिनों से लड़ाई जारी है। ज्ञात रहे कि दमिश्क़ सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ व अरब लीग के संयुक्त दूत कूफ़ी अन्नान की छह सूत्रीय शांति योजना पर प्रतिबद्धता दिखाते हुए नगरों व क़स्बों से सेना वापस बुला ली थी किन्तु विदेश समर्थित विद्रोही इस स्थिति का दुरुपयोग करते हुए जनसंहार करने लगे।समाचार समाप्त.......166
11 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 336414
सीरियाई सेना ने दमिश्क़ में आतंकवादियों के बड़े सरग़ना को मार गिराया है जबकि दक्षिण-पश्चिमी नगर दरआ और पश्चिमोत्तरी नगर इदलिब में भी कई आतंकवादियों को मारने में वह सफल रही है.......