बीजिंग में इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूत महदी सफ़री ने उन अफ़वाहों का खंडन किया है जिसमें ईरान द्वारा चीन को सस्ते मूल्य पर तेल बेचने की बात कही जा रही है। महदी सफ़री ने रविवार को कहाः ईरान ने चीन को निर्धारित मूल्य के आधार पर तेल बेचा है और जिस रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि हम सस्ते मूल्य पर अपना तेल बेच रहे हैं वह अफ़वाह है। ईरानी दूत ने कहा कि ईरान और चीन के बीच पांच से सात वर्षों का तेल का अनुबंध है। बीजिंग आधारित जनरल ऐडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ कस्टम्ज़ की ओर से जारी सांख्यिकी के अनुसार जून में चीन द्वारा ईरान से तेल के आयात में 17 प्रतिशत वृद्धि हुयी। चीन ईरान से प्रतिदिन 6 लाख 35 हज़ार बैरल तेल का आयात करता है। जून 2009 में ईरान और चीन के बीच 20 अरब डॉलर का व्यापार था जो 2010 में 30 अरब डॉलर तक पहुंचा और 2011 में यह मात्रा 45 अरब डॉलर तक पहुंच गयी। ईरानी राजदूत ने कहा कि हम व्यापार का स्तर 70 अरब डॉलर से ऊपर ले जाने की योजना रखते हैं।समाचार समाप्त.......166
11 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 336411
बीजिंग में इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूत महदी सफ़री ने उन अफ़वाहों का खंडन किया है जिसमें ईरान द्वारा चीन को सस्ते मूल्य पर तेल बेचने की बात कही जा रही है.......