आज ईरान इराक़ सहित पूरे विश्व में पैग़म्बरे इस्लाम के उतराधिकारी हज़रत अली अलैहिस्सलाम का शोक मानाया जा रहा है। इस अवसर पर आज ईरान में पवित्र नगर क़ुम और मशहद तथा राजधानी तेहरान सहित सभी बड़े व छोटे नगरों, क़स्बों और गावों में शोक सभाओं का आयोजन किया गया और जूलूस निकाले गये और भाषणकर्ताओं ने हज़रत अली अलैहिस्सलाम के पवित्र जीवन के कुछ आयामों पर प्रकाश डाला। पवित्र नगर मशहद में हज़ारों की संख्या में लोग जुलूस के रूप में मातम करते हुए इमाम रज़ा अलैहिस्लाम के रौज़े पर उपस्थित हुए। इसी प्रकार पवित्र नगर क़ुम में हज़रत फ़ातेमा मासूमा सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े पर बड़ी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित हुए। इसी प्रकार राजधानी तेहरान भी हज़रत अली अलैहिस्सलाम के शोक में डूबा हुआ है और नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आज सुबह से कई जूलूस निकाले गये। शोक सभाओं और जूलूसों का क्रम आज देर रात तक जारी रहेगा। इसी प्रकार आज इराक़ के पवित्र नगर नजफ़ में, जहां हज़रत अली अलैहिस्सलाम का रौज़ा है, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर अपनी श्रद्धा प्रकट की।समाचार समाप्त.....166
9 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 335925
आज ईरान इराक़ सहित पूरे विश्व में पैग़म्बरे इस्लाम के उतराधिकारी हज़रत अली अलैहिस्सलाम का शोक मानाया जा रहा है....