सीरिया में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है और सुरक्षा बलों को कई बड़ी सफलताएं हाथ लगी हैं। अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई सेना ने हलब के उत्तर में सलाहुद्दीन क्षेत्र से आतंकवादियों के सफ़ाए के लिए चलाए जाने वाले अभियान के दौरान बम और हथियार बनाने वाले आतंकवादियों के कारख़ाने को नष्ट कर दिया है। समाचारों में बताया गया है कि चेहरे पर मास्क लगाए आतंकवादी इस कारख़ाने में बम और हथियार बनाने में व्यस्त थे। ज्ञात रहे कि सलाहुद्दीन का क्षेत्र सेना के नियंत्रण में आने से पूर्व आतंकवादियों का एक महत्त्वपूर्ण गढ़ समझा जाता था। दूसरी ओर सुरक्षा बलों ने आतंकवादी गुट के मुखिया अयमन लीफ़ो को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने इसी प्रकार हलब के हलाक क्षेत्र और दारेत अज़्ज़ह क्षेत्र से आतंवादियों का सफ़ाया कर दिया है। इससे पूर्व तथाकथित फ़्री सीरियन आर्मी के आतंकियों ने एक ही परिवार के कई लोगों की हत्या की थी और एक चार वर्ष से कम आयु के बच्चे को घायल कर दिया था। विद्रोहियों को इसी प्रकार बुस्तान अलबाशा क्षेत्र में भारी हानि उठानी पड़ी और कई विद्रोही सुरक्षा बलों के साथ होने वाली झड़पों में मारे गये। इससे पूर्व सेना को दमिश्क़ के मज़्ज़ा क्षेत्र से आठ शव मिले जिन्हें अपहरणकर्ताओं ने यातनाएं देने के बाद मार डाला था। हाल ही में यू ट्यूब पर एक विडियो फ़ुटेज पोस्ट की गयी थी जिसमें वृद्ध अपहरित लोगों पर विद्रोहियों को फ़ायरिंग करते हुए दिखाया गया था।समाचार समाप्त.....166
सीरिया में अमेरिका, इस्राईल और सऊदी षड़यंत्र के बावजूदः
सीरियाई सेना का कामयाब अभियान जारी, शहरों में लौटी शांति
9 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 335922
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई सेना ने हलब के उत्तर में सलाहुद्दीन क्षेत्र से आतंकवादियों के सफ़ाए के लिए चलाए जाने वाले अभियान के दौरान बम और हथियार बनाने वाले आतंकवादियों के कारख़ाने को नष्ट कर दिया है.........