9 अगस्त 2012 - 19:30

म्यांमार में बौद्ध चरमपंथियों द्वारा मुस्लिम अल्पसंख्यकों के विरुद्ध सुनोयोजित जातीय सफ़ाये के बीच बौद्ध चरमपंथियों ने राख़ीन प्रांत में एक मस्जिद को जला दिया........

म्यांमार में बौद्ध चरमपंथियों ने राख़ीन प्रांत में एक मस्जिद को जला दिया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार म्यांमार में बौद्ध चरमपंथियों द्वारा मुस्लिम अल्पसंख्यकों के विरुद्ध सुनोयोजित जातीय सफ़ाये के बीच बौद्ध चरमपंथियों ने राख़ीन प्रांत में एक मस्जिद को जला दिया। रोहिंग्या के अल्पसंख्यक मुसलमानों को देश में भेदभाव और जातीय सफ़ाये का सामना है। रिपोर्टें इस बात की सूचक हैं कि मुसलमानों का दमन करने में सुरक्षा बल भी चरमपंथियों का साथ दे रहे हैं। समाचारों में बताया जा रहा है कि वर्तमान समय में राख़ीन क्षेत्र की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। पिछले दिनों इस प्रांत में बौद्ध चरमपंथियों के हाथों लगभग दो हज़ार मुसलमानों का जनसंहार हुआ था। ज्ञात रहे कि राख़ीन प्रांत में जून वर्ष 2011 से मुसलमान अल्पसंख्यकों के विरुद्ध सुनोयोचित अपराध किए जा रहे हैं और विश्व समुदाय मौन धारण किए हुए है।समाचार समाप्त.....166