7 अगस्त 2012 - 19:30

ईरान के उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलीली लेबनान और सीरिया का दौरा पूरा करके आज बगदाद पहुंचे हैं.........

ईरान के उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलीली लेबनान और सीरिया का दौरा पूरा करके आज बगदाद पहुंचे हैं। इराक़ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फ़ालेह अल्फ़य्याज़ ने बगदाद हवाई अड्डे पर सईद जलीली का स्वागत किया। फ़ालेह ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्रीय संकट को हल करने में ईरान की भूमिका किसी से छुपी नहीं है और ईरान क्षेत्र के देशों से अच्छे सम्बंध के आधार पर क्षेत्रीय संकट विशेषकर सीरिया संकट को हल करने में मुख्य भूमिका रखता है। इराक़ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं को हल करने में कोई भी देश ईरान की भूमिका को कम रंग नहीं सकता। उन्होंने कहा कि इराक क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है और अन्य देशों विशेषकर सीरिया मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा।समाचार समाप्त......166