6 अगस्त 2012 - 19:30

पूर्वी सउदी अरब के अलक़तीफ़, अलअवामिया और इसके आस पास के क्षेत्रों में जनता के दमन के बावजूद जनप्रदर्शन जारी है......

पूर्वी सउदी अरब के अलक़तीफ़, अलअवामिया और इसके आस पास के क्षेत्रों में जनता के दमन के बावजूद जनप्रदर्शन जारी है। अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार आले सउद शासन के सुरक्षा बलों के हाथों 18 वर्षीय युवक हुसैन यूसुफ़ अलक़ल्लाफ़ की हत्या के विरुद्ध दसियों हज़ार लोगों ने क़तीफ़ नगर के अस्सौरा सड़क पर प्रदर्शन किया। सउदी पुलिस ने क़तीफ़ अलमशारी मोहल्ले में हुसैन यूसुफ़ को शुक्रवार की शाम गोली मार दी थी। क़तीफ़ नगर में प्रदर्शन में भाग लेने वालों ने एकता पर आधारित नारे लगाए और सउदी जनता के दमन की निंदा की। इस प्रदर्शन में भाग लेने वाले एक कार्यकर्ता ने कहा कि क़तीफ़ की जनता रात के प्रदर्शन द्वारा आले सउद शासन को यह संदेश दे रही है कि निर्दोष का ख़ून कभी भी व्यर्थ नहीं जाता। क़तीफ़ की जनता ने धर्म गुरु शैख़ निम्र बाक़िर अन्निम्र की रिहाई की मांग की।समाचार समाप्त......166