6 अगस्त 2012 - 19:30

तुर्की की सेना ने बक्तर बंद वाहनों व हेलीकाप्टर की सहायता से सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए सीरिया के भीतर कुर्द क्षेत्र में थोड़े समय के लिए प्रवेश किया.....

तुर्की की सेना ने बक्तर बंद वाहनों व हेलीकाप्टर की सहायता से सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए सीरिया के भीतर कुर्द क्षेत्र में थोड़े समय के लिए प्रवेश किया। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सौ से अधिक तुर्क सैनिक थर्मल रॉकेटों और आधुनिक शस्त्रों के साथ आज सीरिया के कुर्द क्षेत्र कोबानी के सेराब्लास क़स्बे में प्रविष्ट हुए। रिपोर्ट के अनुसार तुर्क सैनिकों की टुकड़ी एक घंटे के पश्चात अपनी छावनी की ओर लौट गयी। इस बीच तुर्क संचार माध्यम, सीरिया में 40 तुर्क सैनिकों के पकड़े जाने की रिपोर्ट दे रहे हैं। सीमावर्ती क़स्बे कोबानी और इफ़्रीन में कुर्द लड़ाकों के प्रवक्ता ने बताया कि तुर्क सेना बश्शार असद की सरकार के विरुद्ध लड़ रहे विद्रोहियों को शस्त्र व युद्ध सामग्री मुहैया कर रही है। तुर्क विदेश मंत्रालय ने सीरिया की सीमा में प्रवेश की रिपोर्टों का खंडन किया है।समाचार समाप्त......166