ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने पत्रकार दिवस के हिसाब से कहा है कि पत्रकारों और मीडिया के लोगों को दुश्मनों के षड़यंत्र विफल बनाने के लिए कोशिश करनी चाहिए। इरना रिपोर्ट के अनुसार अहमदी नेजाद ने तेहरान में पत्रकार दिवस की मुनासिबत से आयोजित समारोह में कहा कि मीडिया और पत्रकारों को चाहिए कि वह समय पर खबर देकर ईरानी राष्ट्र और क्षेत्र के दुश्मनों के षड्यंत्रों को विफल बनाएँ।ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने पत्रकार दिवस के हिसाब से कहा है कि पत्रकारों और मीडिया को सत्यवादिता से काम लिया जाना चाहिए चाहे वह हानिकारक ही क्यों न हो। राष्ट्रपति श्री अहमदीनेजाद ने कहा कि दुश्मन यह सोचता है कि वह स्वतंत्रता को सीमित करके अपनी सत्ता बाकी रख सकेगा लेकिन अगर ऐसा होता तो सारे तानाशाह हमेशा हमेशा के लिए बाक़ी रहते। आज ईरान में पत्रकार दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन सात अगस्त उन्नीस सौ अठ्ठानवे में ईरानी पत्रकार महमूद सार्मी ईरानी राजनयिकों के साथ मज़ार शरीफ में तालिबान आतंकवादियों के हाथों शहीद हुए थे. इसी हिसाब से इस दिन को पत्रकार दिवस का नाम दिया गया है।समाचार समाप्त......166
6 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 335084
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने पत्रकार दिवस के हिसाब से कहा है कि पत्रकारों और मीडिया के लोगों को दुश्मनों के षड़यंत्र विफल बनाने के लिए कोशिश करनी चाहिए۔۔۔۔۔۔