6 अगस्त 2012 - 19:30

ईरान की नौसेना के कमांडर एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने इस्लामी गणतंत्र ईरान को फ़ार्स की खाड़ी में सबसे अधिक सुरक्षा प्रदान करने वाला देश बताया है.........

ईरान की नौसेना के कमांडर एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने इस्लामी गणतंत्र ईरान को फ़ार्स की खाड़ी में सबसे अधिक सुरक्षा प्रदान करने वाला देश बताया है।एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने एक इंटरव्यू में इस बात पर बल देते हुए कहा कि ईरान फ़ार्स की खाड़ी और हरमज़ जलडमरू मार्ग को सुरक्षा प्रदान करने में सबसे महत्वपूर्ण व शक्तिशाली देश है उन्होंने आगे कहा कि ईरान क्षेत्र पर पूरा नियंत्रण रखता है।इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना के कमांडर ने फ़ार्स की खाड़ी के दक्षिणी देशों को एक संदेश में कहा कि अमेरिका का साथ देने और विश्व साम्राज्यवाद के वर्चस्व में रहने से शक्ति प्राप्त नहीं होगी. अतः बेहतर है कि यह देश अपनी ऊर्जा व क्षमता पर भरोसा करें।एडमिरल सय्यारी ने ताकीद के साथ कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, फ़ार्स की खाड़ी के देशों के सहयोग से पूरी तरह सुरक्षा प्रदान कर सकता है और अन्य देशों की मौजूदगी की जरूरत नहीं है।समाचार समाप्त......166