हज़रत आयतुल्लाह मकारिम शिराज़ी ने इस बात पर जोर देते हुए कि इस्लामी समाज और मुसलमानों को मुनाफ़िक़ों ने जितना नुकसान पहुंचाया है किसी और से उसे इतना नुक़सान नहीं पहुंचा है। लोगों को सावधानी की दावत देते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास में मुनाफ़िक़ों ने जितनी बड़ी चोट इस्लाम और मुसलमानों को पहुँचाई है किसी और दुश्मन से उसे इतनी चोट नहीं पहुंची है। क़ुम में फ़िक़्ह व उसूल के दर्से ख़ारिज के उस्ताद ने यह बयान करते हुए कि मुनाफ़िक़ों के षड़यंत्र हर समाज में प्रभावी होते हैं कहा मुनाफ़िक़ लोगों को बहकाने में व्यस्त रहते हैं और उन्होंने अहज़ाब की जंग में भी यही काम किया था, और आज भी कुछ लोग लोगों को बहकाने करने में जुटे रहते हैं और कहते फिरते हैं कि हो सकता है कल अमेरिका और इसराइल हम पर हमला कर दें इसलिए मौजूद परिस्थितियों से समझौता कर लेना चाहिए, इन हालात में मोमेनीन को अच्छी तरह से सावधान रहना चाहिए।
5 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 334880
हज़रत आयतुल्लाह मकारिम शिराज़ी ने इस बात पर जोर देते हुए कि इस्लामी समाज और मुसलमानों को मुनाफ़िक़ों ने जितना नुकसान पहुंचाया है किसी और से उसे इतना नुक़सान नहीं पहुंचा है........