सऊदी अरब ने मक्का में आयोजित होने वाली बैठक में भाग लेने के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद को आमंत्रित किया है। समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति कार्यालय में सपंर्क विभाग के प्रमुख मोहम्मद शैख़ान ने सऊदी अरब के पवित्र नगर मक्का में इस्लामी देशों के नेताओं की आपात कालीन बैठक की ओर संकेत किया और कहा कि सऊदी अरब ने आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद को इस बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। मोहम्मद शैख़ान ने कहा कि तेहरान में सऊदी अरब के राजदूत ने आधिकारिक निमंत्रण पत्र ईरान के राष्ट्रपति की सेवा में पेश किया है। उन्होंने इस बयान के साथ कि अभी इस बैठक में भाग लेने के बारे में निर्णय नहीं किया गया है, कहा कि इस बैठक में भाग लेने के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। इससे पहले सऊदी अरब के अर्रियाज़ समाचार पत्र ने लिखा था कि महमूद अहमदी नेजाद मक्का बैठक में भाग लेगें। सऊदी शासक अब्दुल्लाह बिन अब्दुल अज़ीज़ के सुझाव पर १६ और १७ अगस्त को पवित्र नगर मक्का में इस्लामी देशों के नेताओं की बैठक होगी जिसमें सीरिया सहित क्षेत्र के महत्वपूर्ण परिवर्तनों की समीक्षा की जायेगी।समाचार समाप्त.........166
4 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 334653
सऊदी अरब ने मक्का में आयोजित होने वाली बैठक में भाग लेने के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद को आमंत्रित किया है.......