4 अगस्त 2012 - 19:30

गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर रफह पर ज़ायोनी सेना के हवाई हमले में एक फिलिस्तीनी शहीद हो गया.....

गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर रफह पर ज़ायोनी सेना के हवाई हमले में एक फिलिस्तीनी शहीद हो गया।फ्रांस प्रेस ने अस्पताल सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों का हवाला देते हुए घोषणा की कि ज़ायोनी सेना के युद्धक विमानों ने रफह के पश्चिमी क्षेत्र तिल्लुस सुल्तान में एक मोटरसाइकिल को निशाना बनाया जिसके परिणाम स्वरूप एक फिलिस्तीनी शहीद जबकि दूसरा घायल हो गया।उधर फ़िलिस्तीन से प्राप्त अन्य रिपोर्ट के अनुसार अधिकृत क़ुद्स क्षेत्र में फिलिस्तीनियों पर ज़ायोनी सैनिकों के आक्रमण में 5 फ़िलिस्तीनी घायल हो गए।.........166