4 अगस्त 2012 - 19:30

सऊदी अरब के अश-शरक़िया क्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को कुचलने के लिए नेशनल गार्ड के सुरक्षाबलों को रवाना कर दिया गया है...........

सऊदी अरब के अश-शरक़िया क्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को कुचलने के लिए नेशनल गार्ड के सुरक्षाबलों को रवाना कर दिया गया है।सऊदी विश्लेषक हम्ज़ा हसन ने अल-आलम को साक्षात्कार देते हुए कहा कि सऊदी सरकार ने अश-शरक़िया क्षेत्र में जनता के विरोध की लहर को देश के विभिन्न क्षेत्रों में फैलने से रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों को कुचलने के लिए नेशनल गार्ड के सुरक्षाबलों को अश-शरक़िया भेजा है जो आले सऊद की कमजोरी का प्रतीक है।हम्ज़ा हसन ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि नेशनल गार्ड आले सऊद समर्थक क़बीलों पर आधारित है कहा कि सऊदी अरब यह दावा करता हैं कि नेशनल गार्ड को अश-शरक़िया के तेल प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए रवाना किया गया है जो सही नहीं है क्योंकि तेल प्रतिष्ठानों के लिए वर्षों पहले अमेरिका की निगरानी में सैन्य बटालियन का गठन किया जा चुका है।समाचार समाप्त.....166