3 अगस्त 2012 - 19:30

मिस्री जनता ने काहिरा में म्यांमार के दूतावास पर हल्ला बोल कर म्यांमार का ध्वज उखाड़ कर फेंक दिया....

मिस्री जनता ने काहिरा में म्यांमार के दूतावास पर हल्ला बोल कर म्यांमार का ध्वज उखाड़ कर फेंक दिया।फ़िलिस्तीन अल-यौम वेबसाइट के अनुसार मिस्र की जनता ने कल विरोध प्रदर्शन कर म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार और उन पर किए जाने वाले अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा की और काहिरा में म्यांमार के दूतावास पर हल्ला बोल के उस देश का झंडा उखाड़ फेंका और उसे आग लगा दी। मिस्र की जनता ने मांग की कि म्यांमार के राजदूत को देश से निकाल दिया जाए और म्यांमार के साथ सम्बंध ख़त्म कर दिए जाएँ। मिस्र की जमाते इस्लामी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य आसिम अबदुल माजिद ने कहा कि प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने शामिल होके म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार की निंदा की है और उनकी मांग है कि सबसे पहले म्यांमार के राजदूत को देश से निकाल बाहर किया जाए। मिस्र में जुमे की नमाज़ के दौरान इमामों ने म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार की निंदा की और कहा कि इस्लामी और अरब देशों को म्यांमार के राजदूतों को निकाल देना चाहिए। उधर मिस्री जजों के संगठन के पूर्व अध्यक्ष ने कहा है कि मिस्र की जनता आगामी दिनों में काहिरा में म्यांमार के दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।समाचार समाप्त.....166