3 अगस्त 2012 - 19:30

अल-शर्क़ मानवाधिकार संगठन ने सऊदी अरब के पूर्वी शहर क़तीफ़ में सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक 18 वर्षीय युवक की शहादत की खबर दी है।

अल-शर्क़ मानवाधिकार संगठन ने सऊदी अरब के पूर्वी शहर क़तीफ़ में सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक 18 वर्षीय युवक की शहादत की खबर दी है।अल-आलम के अनुसार अल-शर्क़ मानवाधिकार संगठन ने घोषणा की कि क़तीफ़ के हय्युल मशारी क्षेत्र से संबंध रखने वाले 18 वर्षीय युवा "हुसैन यूसुफ" कल शाम सऊदी सुरक्षा बलों की गोलीबारी में शहीद हो गया।चश्मदीद गवाह के अनुसार सुरक्षा बलों ने कल रात प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की जिसके परिणाम स्वरूप कम से कम दो प्रदर्शनकारी घायल हो गए। इन लोगों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने घायलों को अस्पताल ले जाने की अनुमति भी नहीं दी।समाचार समाप्त.....166